
कटनी। कटनी जिले में लगातार दूसरे दिन आज कोरोना संक्रमण से दूसरी मौत दर्ज की गई है।
बहोरीबंद तहसील के ग्राम बरखेड़ा भरदा निवासी 40 वर्षीय युवक ने आज सुबह जबलपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
युवक 14 अगस्त को पॉजिटिव हुआ था और तबियत खराब होने के बाद उसे जबलपुर रिफर किया गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई है। इस तरह यह जिले में नवमी मौत है।








