CoronakatniLatest

बड़ी खबर : कटनी में कोरोना योद्धा लगातार हो रहे संक्रमित, रीठी बीएमओ सहित 14 पॉजिटिव, कोविड की गांव में दस्तक

Katni Corona News
कटनी। कटनी जिले में कोरोना योद्धा लगातार संक्रमित हो रहे हैं।

जिला अस्पताल के चिकित्सकों के बाद अब ग्रामीण क्षेत्र में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मी इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक आज 149 सेम्पल की रिपोर्ट में रीठी बीएमओ सहित 14 नए मरीज़ मिले हैं।

जिसमे ग्राम पडरिया विजयराघवगढ़ निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला, एवरेस्ट प्लांट कैमोर निवासी 34 वर्षीय युवक, ACC हॉस्पिटल में भर्ती 25, 34 और 37 वर्षीय युवक, रीठी निवासी 36 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिले।

वहीं बिलहरी निवासी एक ही परिवार के 56 वर्षीय बुजुर्ग, 42 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवती, बिलहरी निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग, पन्ना मोड़ निवासी 38 वर्षीय युवक, निवार पहाड़ी निवासी 19 वर्षीय युवक एवं जालपा देवी वार्ड निवासी 21 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अभी दो सेम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है।

Back to top button