katniLatest

बड़ी खबर: कटनी में कोरोना की दस्तक, जिला चिकित्सालय में इलाज कराने आई महिला निकली पॉजिटिव

कटनी। बेहद खुशी के साथ पिछले 35 दिनों से ग्रीन जिला बने कटनी में भी क्या कोरोना ने दस्तक दे दी है। आज यह सवाल कटनी वासियों के जेहन में कौंध रहा है तो फिलहाल इस बारे में जो प्रारंभिक जानकारी मिली है उसके मुताबिक़ कटनी जिला चिकित्सालय में इलाज कराने आई एक 40 वर्षीय महिला की कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

26 अप्रैल को खून की कमी के चलते यह महिला जिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। कोरोना के लक्षण के चलते उसका सेम्पल लिया गया था आज उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉ अभिषेक शर्मा सहित जिस भी स्टाफ ने इस महिला का इलाज किया था सभी को क्वारन्टीन कराया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो इन सभी का टेस्ट भी होगा। सिविल सर्जन डॉ एस के शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। महिला का नाम सिया बाई 40 साल सीहोरा समीपी गांव निवासी है उसके पूरे परिवार तथा कांटेक्ट हिस्ट्री को भी निकाला जा रहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम