Friday, May 15, 2026
Latest:
Latest

बड़ी खबर: कटनी में आज मिले 18 केस, 35 मरीजों ने दी कोरोना को मात

कटनी। कटनी जिले में आज रेपिड एंटीजन टेस्ट एवं ICMR की रिपोर्ट में 18 नए मरीज मिले हैं, जबकि आज 35 मरीजों को कोरोना संक्रमण से ठीक होने पर कोविड केयर सेंटर से छुट्टी दी गई है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में दुबे कालोनी निवासी 66 वर्षीय महिला, एनकेजे निवासी 25 वर्षीय युवक, नई बस्ती समदड़िया गली निवासी 22 वर्षीय युवक, रघुनाथ गंज निवासी 30 वर्षीय युवक, झण्डा बाज़ार निवासी 22 वर्षीय युवक एवं 72 वर्षीय महिला शामिल है।

इसी तरह आज शाम ICMR जबलपुर से मिली रिपोर्ट में बड़वारा निवासी 30 वर्षीय महिला, करौंदी आश्रम ढीमरखेड़ा निवासी 32, 33, 33 और 29 वर्षीय युवक, उमरियापान निवासी 30 वर्षीय युवक, मुहास रीठी निवासी 19 वर्षीय युवक, अमगवां रीठी निवासी 23 वर्षीय युवती, ACC कालोनी कैमोर निवासी 30 वर्षीय युवक, 47 वर्षीय पुरुष, 16 वर्षीय किशोर एवं बहोरीबंद निवासी 60 वर्षीय महिला शामिल है।

इस तरह कटनी जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1377 हो गई है, जबकि अब तक कुल 1245 मरीजों को कोविड केयर सेंटर से छुट्टी दी गई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम