Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: कटनी में आज फिर मिले 8 कोरोना पॉजिटिव केस, इन क्षेत्रों के निवासी

images 25

कटनी ( आशीष रैकवार) । कटनी जिले में हर दिन कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जिससे जिले के लोगों में चिंता देखी जा रही है। एक तरफ टीकाकरण अभियान लगातार जारी है तो वहीं दूसरी तरफ लोग कोरोना संक्रमण के शिकार हो रहे हैं।

कटनी जिले में कल 24 घन्टे में 18 केस मिले थे और अभी तक 8 केस सामने आ चुके हैं। जिसमे रैपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में 5 और ICMR जबलपुर से मिली रिपोर्ट में 3 नए मामले मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक सन्त नगर निवासी 10 वर्षीय बालक, सावरकर वार्ड निवासी 45 वर्षीय पुरूष एवं विजयराघवगढ़ तहसील के ग्राम जटवारा निवासी 46 वर्षीय पुरूष कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

 

Exit mobile version