Coronakatni

बड़ी खबर: कटनी के बरही में 42 वर्षीय महिला निकली कोरोना पॉजिटिव, शादी समारोह में शामिल हुई थी

बरही/कटनी । बरही नगर में भी आखिरकार कोरोना बम फूट ही गया। सोमवार की शाम आई रिपोर्ट में बरही नगर के वार्ड क्रमांक 2 निवासी 42 वर्षीय अग्रवाल परिवार की महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद बरही में हड़कंप मच गया।

गौरतलब है कि गत 30 जून को बरही के ताम्रकार धर्मशाला में अग्रवाल परिवार का विवाह समारोह सम्पन्न हुआ था। जिसमे मैहर से बारात में शामिल होने आए एक शख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हड़कंप मचा हुआ था, आज सुबह तक राहत की खबर थी, 18 सेम्पल निगेटिव आए थे, लेकिन शाम की रिपोर्ट बरही के लिए चिंताजनक साबित हुई।

दरअसल उमरिया जिले के ग्राम बकेली-उमरिया के अग्रवाल परिवार की बेटी का व्याह बरही से सम्पन्न हुआ था। यह जानकारी बरही के बीएमओ डॉ राजमणि पटेल के हवाले से जानकारी पुष्टि हुई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम