CoronakatniLatest

बड़ी खबर: कटनी के कैमोर में सीमेंट प्लांट के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

कटनी। (आशीष रैकवार)। प्रदेश के इंदौर, भोपाल और जबलपुर सहित अन्य जिलों में भले ही कोरोना संक्रमण बढ़ रहा हो लेकिन कटनी जिले के राहत की खबर यह है कि यहां फिलहाल कोरोना संक्रमण की दर कम है लेकिन लोगों की उदासीनता कब भारी पड़ जाए, कहा नहीं जा सकता। पिछले चौबीस घंटे में जिले में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक ग्राम अमेहटा के सीमेंट प्लांट में काम करने वाले जबलपुर निवासी दो कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। विगत दिवस दोनों ही कर्मचारियों ने विजयराघवगढ़ हॉस्पिटल में से पल दिया था, जिनकी रिपोर्ट कल रात मिली।

जिसमे 63 वर्षीय बुजुर्ग एवं 39 वर्षीय युवक कोरोना पॉजीटिव आए हैं। यह दोनों कर्मचारी जबलपुर स्थित अपने घरों में आइसोलेट हैं। पांच दिन पहले भी सीमेंट प्लांट में नौकरी के लिए आए दो लोग पॉजिटिव पाए गए थे।

Back to top button