katniLatestमध्यप्रदेश

बड़ी खबर: कटनी के उमरियापान समीप दर्दनाक हादसा, सवारी ऑटो व ट्रक में टक्कर 6 लोगों की मौत

कटनी/ उमरियापान। कटनी जिले के उमरियापान से दर्दनाक हादसे की खबर मिल रही है। यहां एक सवारी ऑटो तथा ट्रक की भिड़ंत में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 10-15 लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। घायलों को उमरियापान पान स्वास्थ केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें कटनी रिफर कर दिया गया।

IMG 20200708 WA0021

हमारे उमरियापान संवाददाता के मुताबिक झिर्री गांव के करीब 2 दर्जन लोग एक सवारी ऑटो से खमतरा के साप्ताहिक बाजार आ रहे थे।

ऑटो में तादात से ज्यादा सवारी थीं ग्वाल बाबा के समीप खमतरा ओर से आ रहे ट्रक से ऑटो की सीधी भिड़ंत हो गई जिससे 6 लोगों की मौत हो गई। दर्दनाक हादसा दोपहर 1 बजे की है। मृतकों में 2 महिलाएं तथा बच्चे भी शामिल हैं।

IMG 20200708 WA0020

पुलिस अधीक्षक ने ऑटो एवम ट्रक की भिड़ंत के मौके का मुआयना किया है, पुलिस ने बताया कि

सवारी आटो चालक अनिल कुमार पिता पंचम लाल यादव उम्र 32 साल निवासी जीर्री थाना ढीमरखेडा का डुडहा मोड से अपने आटो में सवारी बैठाकर खमतरा बाजार जा रहा था।

आटो में चालक द्वारा 10 सवारिया बेटा रखी थी जो डुडहा मोड से करीब 04 किलो मीटर आगे जैसे ही आटो पहुंचा की सामने से खमतरा की तरफ से ट्रक क्रमंाक TS 06 UC 7188 का चालक ट्रक मे झरेला थाना बड़वारा से पुटटी लेकर ढीमरखेडा की ओर आ रहा था कि उसी समय ट्रक से सामने तरफ आटो रिक्शा टकरा गया जिसमें बैठे श्यामा बाई पति लाला राम यादव 60 साल ग्राम डुडहा, बालस्वरूप पिता चरणदास बैरागी 46 साल ग्राम डुडहा, संतु पिता ओमकार गौड 25 साल ग्राम डुडहा, सरिता बाई पिता रामसिंह गोड 17 साल ग्राम जुडहा, जमुनिया बाई पति फुलचंद गौड 50 साल ग्राम डुडहा मौके पर ही ट्रक की चपेट में आने से फौत हो गये, आटो में बैठे रामसिंह पिता विशंभर गौड 42 साल ग्राम डुडहा, कुमारी हेमा पिता कैलाश गोड 03 साल ग्राम देहरी, लक्ष्मी पिता फैलाश गौड 39 साल ग्राम देहरी, निलेश पिता रामसिंह गौड 12 साल ग्राम डुडहा, सुहाग बाई पति रामसिह गौड 35 साल ग्राम डुडहा घायल हो गये की सूचना मिलने पर एस.डी.ओ.पी स्लीमनाबाद पी के सारस्वत एवं थाना प्रभारी ढी़मरखेड़ा मय बल के तत्काल मौके पर पहंचकर घायलो को उपचार हेतु अस्पताल उमरियापान रवाना किया गया एवं मृतकों के शव पीएम हेतु शास.अस्पा. उमरिया पान रवाना किया गया।

ट्रक चालक मौके से ट्रक को छोडकर भाग गया जो मौका से ट्रक व दुर्घाटनागस्त आटो जप्त कर थाना जाकर सुरक्षित रखा गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक कटनी ललित शाक्यवार मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया एवं घटना में घायल होने वालों के स्वाथ्य एवम उपचार की जानकारी ली।

Back to top button