Site icon Yashbharat.com

बोर्ड परीक्षा में नकल रोकेंगे सीईओ जिला पंचायत

School beg

जबलपुर। हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा में नकल रोकने की जिम्मेदारी सीईओ जिला पंचायत की होगी। उन्हें अपने जिले में परीक्षा का प्रभार सौंप दिया गया है। इस संबंध में राज्य शासन ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए हैं। सीईओ थानों से रोज पेपर निकलवाने से लेकर कॉपियां पैक कराने और उन्हें समन्वयक संस्था में जमा कराने तक की जिम्मेदारी निभाएंगे। सीईओ जिला पंचायत अपने जिले में स्कूल शिक्षा विभाग के पदेन अपर संचालक भी हैं। इसलिए उन्हें बोर्ड परीक्षा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षाएं संपन्न् कराने के साथ उनका फोकस नकल पर भी रहेगा। वे विशेष दल गठित कर परीक्षा केंद्रों की जांच करा सकेंगे।होली के लिए जल्द करा लें रिजर्वेशन, कई ट्रेनें फुल
जबलपुर,यभाप्र। यदि आपको होली पर कहीं जाना है तो अभी से रिजर्वेशन करा ले। कारण कि जबलपुर से मुंबई,इलाहाबाद, हावड़ा, और दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनें फुल हो चुकी हैं। जिन ट्रेनों में जगह खाली है, उनमें भी कम सीटें ही बची हैं। 1 मार्च को बुधवार को होली जलाई जाएगी। इसके चलते ट्रेनों में 1 मार्च की लंबी वेटिंग आ रही है। 2 मार्च को धुरेड़ी के दिन कई ट्रेनों में सीटें खाली हैं। इसके अलावा भोपाल, इटारसी, नागपुर, मुंबई की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में लंबी वेटिंग की स्थिति है।

Exit mobile version