Sunday, May 10, 2026
Latest:
Latest

बैतूल के क्वारंटाइन सेंटर से भागे 16 लोग

Coronavirus Betul News : मध्‍य प्रदेश के बैतूल जिले के शाहपुर में बनाए गए एकलव्य बालक छात्रावास के क्वारंटाइन सेंटर से दो दिनों के भीतर 16 लोग भाग गए। इस सेंटर में लॉकडाउन शुरू होने के बाद अन्य प्रदेशों से आए 132 लोगों को रखा गया है।

30 मार्च को क्वारंटाइन किया गया था

भागने वालों में गुना और ग्वालियर के लोग हैं। सभी को 30 मार्च को क्वारंटाइन किया गया था। एसडीएम हरसिमरन कौर ने बताया कि कुछ लोगों के भागने की जानकारी मिली है। सभी को यहां रुके हुए 14 दिनों से ज्यादा का समय बीत गया है, इसलिए खतरे जैसी कोई बात नहीं है।संबंधित क्षेत्रों में इसकी जानकारी दी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में नहीं घुसने दिया

उधर, एक अन्य घटनाक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम को मंगलवार दोपहर रायसेन जिले के ग्राम अल्ली के 200 ग्रामीणों ने गांव में नहीं घुसने दिया और घेर लिया। स्थिति बिगड़ती देख टीम को लौटना पड़ा। बता दें कि जिले में मिले 18 पॉजिटिव मरीज में से 10 ग्राम अल्ली के हैं। मरीजों के स्वजनों और गांव में घर-घर का सर्वे करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम