Site icon Yashbharat.com

थानेदार बन कर शादी कर ली निकला सिपाही पत्नी पहुंची SP के पास!

Bewafaa Arakshi

जबलपुर। जबलपुर जिले में तैनात एक सिपाही की धोखाधड़ी और बेवफाई का शिकार हुई गुजरात की एक लड़की ने अपने माता पिता के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है. पीड़िता का आरोप है कि जिस शख्स से उसने शादी की, वह खुद को पुलिस में एसआई बताता रहा जबकि शादी के बाद वह एक सिपाही निकला. इतना ही नहीं, शादी के बाद उसके पति वंदित राजपूत ने उसे अलग कर दिया और अब न तो वो उसे साथ रख रहा है और न ही उसे तलाक दे रहा है.

पीड़िता करिश्मा के मुताबिक उसकी शादी सिवनी में 4 जून 2015 को के साथ हुई थी. शादी में उसके पिता ने लाखों रुपये खर्च किए थे. जबलपुर पहुंची युवती को अब यह भी जानकारी लगी है कि उसके पति वंदित ने दूसरी शादी भी कर ली है. पीड़िता अब यही गुहार लगा रही है कि या तो उसका पति उसे अपने साथ रखे या फिर उसे तलाक देकर दहेज के रूप में दिए उसके लाखों रुपये वापस कर दे. मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही की बात कही है. जानकारी के मुताबिक पुलिस आरक्षी पर गुजरात में भी मुकदमा चल रहा है.

Exit mobile version