धर्म डेस्क। अगर नींद अच्छी आती है, तो अगले दिन की शुरुआत अच्छी होती है। हर काम में मन लगा रहता है। जो लोग गहरी नींद में सोते हैं, उठने के बाद उनकी ऊर्जा उतनी ही अधिक होती है। दरअसल, जब कोई व्यक्ति गहरी नींद में होता है, तो वह ध्यान के गामा लेवल पर पहुंच जाता है।
इस दौरान व्यक्ति को कॉस्मिक एनर्जी अधिक मिलती है। वहीं, जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है या रात को बार-बार नींद टूटती है, उन्हें अगले दिन ऊर्जा में कमी लगती है। नींद का आपके बिस्तर से गहरा संबंध होता है। वास्तु में इससे जुड़े कुछ टिप्स बताए गए हैं, जिनको अपनाकर आप अच्छी गहरी नींद और ऊर्जा हासिल कर सकते हैं। जानते हैं इसके बारे में…
बेड को यदि गलत दिशा में रखा जाए, तो यह घर में वास्तुदोष भी उत्पन्न कर सकता है। साथ ही इस पर सोने वाले व्यक्ति को ठीक से नींद भी नहीं आती है, जिससे मानसिक तनाव होता है। वैवाहिक जीवन में परेशानियां व बीमारियां भी इसकी वजह से हो सकती हैं।
बेड का सिरहाना पूर्व या दक्षिण की ओर होना चाहिए। जबकि गेस्ट रूम में बेड का सिरहाना पश्चिम की ओर हो सकता है। अगर बेड लकड़ी का है तो और भी अच्छा है। धातु का बेड नकारात्मक ताकतें पैदा करता है। प्यार बढ़ाने के लिए एक कपल को सिंगल मेटरेस पर सोना चाहिए और दो अलग-अलग मेटरेस को आपस में जोड़ना नहीं चाहिए।
अपने बेडरूम में सुगंधित मोमबत्तियां, डिफ्यूजर्स या परफ्यूम रखें। आप चमेली या लैवेंडर की खुशबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। अच्छी खुशबू आपका मूड झट से ठीक कर सकती है।
अपने बेडरूम में गोल या अंडाकार शेप का बेड न रखें। बेड में हमेशा सिर टिकाने की जगह होनी चाहिए। सोते वक्त कभी अपने पीछे खिड़की खोलकर न सोएं। बिस्तर के ऊपर की छत गोल नहीं होनी चाहिए।
कमरे के दरवाजे के ठीक सामने पलंग नहीं रखना चाहिए। यदि दरवाजे के सामने पलंग लगा है, तो इससे वास्तुदोष उत्पन्न होते हैं। इससे आर्थिक समस्या, मानसिक तनाव, बीमारी आदि समस्या बनी रहती हैं। यदि पलंग का स्थान बदल पाना संभव न हो, तो दरवाजे पर पर्दा डालकर रखें।
बेड के ठीक सामने ऐसा शीशा नहीं होना चाहिए। यह पति-पत्नी के रिश्तों पर बुरा असर डालता है। यदि पलंग के सामने ऐसा कांच हो, जिसमें प्रतिबिंब दिखाई देता हो, तो उस पर कपड़ा डालकर सोना चाहिए।
यदि आपके पलंग के ठीक ऊपर छत का बीम है, तो पलंग को वहां से शिफ्ट कर लेना चाहिए। बीम के नीचे सोने पर आपके मस्तिष्क पर भार पड़ता है। नींद ठीक से नहीं आती है और तनाव बढ़ता है, थकान दूर नहीं होती है।
आजकल बेडरूम में ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे टीवी, फ्रिज, कंप्यूटर आदि नहीं रखनी चाहिए। दरअसल, ये वस्तुएं नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं, जो व्यक्ति को रोगी बना सकती हैं।
वास्तु के अनुसार, बेडरूम में पानी से संबंधित तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने पर धन हानि होने की संभावनाएं बढ़ती हैं।
पलंग पर यदि खाने की वस्तु या पानी रखते हैं, तो यह भी हानि पहुंचाता है। इससे आर्थिक समस्या, बीमारी, रिश्तों मे तनाव आदि समस्या हो सकती हैं।
पलंग का सिरहाना और बिस्तर आरामदायक होना चाहिए। यदि सिरहाना ठोस लकड़ी का होगा, तो ज्यादा शुभ रहता है। बेड की ऊंचाई न तो बहुत ज्यादा होना चाहिए और न ही बहुत कम।
बेड के नीचे कुछ सामान नहीं रखना चाहिए। अगर सामान रखा होगा, तो ऊर्जा मार्ग बाधित होगा। इसी ऊर्जा से आपको शक्ति मिलती है और सुबह जब आप सोकर उठते हैं, तो एकदम तरोताजा महसूस करते हैं और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
बेड के सिरहाने के ठीक पीछे दीवार होना चाहिए। ऐसा होने पर आपको अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है, जबकि सिरहाने के पीछे खिड़की होगी या खुला हिस्सा होगा, तो आपके आस-पास की ऊर्जा बाहर चली जाएगी।
-
Aaj Ka Panchang 30 August 2026: 30 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण द्वितीया, जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, पंचक और पृथ्वी लोक की भद्रा का समय -
Neelam Stone Wearing Rules: शनि के सबसे शक्तिशाली रत्न नीलम को पहनने के क्या हैं नियम? जानें उंगली, धातु, शुभ राशि और अनुकूलता जांचने का तरीका -
29 अगस्त की रात चंद्रमा का मीन राशि में गोचर; वृषभ, धनु और कुंभ राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, होगा धन लाभ -
सितंबर में शनिदेव लेंगे इन 3 राशियों की कड़ी परीक्षा-जानें मिथुन, सिंह और कन्या राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव -
What Makes Shani Dev Angry: भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, वरना रुष्ट हो सकते हैं शनिदेव; जानें शनिवार शाम के अचूक उपाय -
Bhadrapada Month 2026 Rules: 29 अगस्त से शुरू हो रहा भाद्रपद मास; जानें इस पवित्र महीने में क्या खाएं, क्या नहीं और किन नियमों का करें पालन -
रक्षाबंधन 2026: बिना सिर ढके राखी बंधवाना क्यों माना जाता है वर्जित? जानें 3 गांठों का रहस्य और पूजा की सही विधि -
हस्तरेखा शास्त्र: अंगूठे पर बने ये 3 शुभ चिह्न बनाते हैं धनवान और मजबूत, जानें इनका महत्व -
Raksha Bandhan Mehndi: रक्षाबंधन पर हाथों में सजाएं भाई-बहन के प्यार की मेहंदी, देखें इस सीजन के 10 ट्रेंडिंग डिज़ाइन्स -
कजरी तीज पर कुंवारी लड़कियों को कैसे मिलेगी मनचाहे वर की प्राप्ति? जानें व्रत के नियम, शुभ मुहूर्त और अर्घ्य की विधि -
27 अगस्त 2026 का पंचांग: श्रावण पूर्णिमा का व्रत कल, जानिए पंचक का समय, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय -
हेरंब संकष्टी चतुर्थी 2026: 31 अगस्त को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, भद्रा काल और चंद्रोदय का समय -
साल 2026 का अंतिम चंद्रग्रहण: 28 अगस्त को कुंभ राशि में लगेगा ग्रहण, मिथुन, सिंह और कुंभ राशि वाले रहें सावधान -
चंद्रमा का श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर: इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, मिलेगी मानसिक शांति और धन लाभ -
भाई को राखी बांधने से पहले भगवान गणेश को क्यों अर्पित करते हैं रक्षा सूत्र? जानें धार्मिक महत्व व शुभ मुहूर्त -
धागे से स्टाइल स्टेटमेंट तक: राखी बाजार में ज्वैलरी ब्रांड्स की एंट्री, 925 सिल्वर और ब्रेसलेट राखियों का बढ़ा ट्रेंड -
पेरिस की धरती पर गूंजेगा वैदिक मंत्रोच्चार: 5000 वर्ग मीटर में बने BAPS स्वामीनारायण मंदिर का महंत स्वामी महाराज करेंगे उद्घाटन -
Shani Sade Sati Ends: शनि की साढ़ेसाती खत्म होने के बाद बदलते हैं दिन, जीवन में देखने को मिलते हैं ये 4 बड़े बदलाव -
Raksha Bandhan Rules: सगी बहन न हो तो कौन बांध सकता है राखी? जानें धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नियम -
रक्षाबंधन 2026: शास्त्रों के अनुसार कैसी होनी चाहिए आपकी राखी? जानें किस रक्षासूत्र का क्या है महत्व
