Tuesday, April 28, 2026
Latest:
अजब गजब

बेटी ने की ईसाई लड़के से शादी, मस्जिद ने सुनाया परिवार के बहिष्कार का फरमान

मलप्पुरम। केरल के मलप्पुरम में एक मुस्लिम लड़की के ईसाई लड़के के साथ शादी करने पर बवाल हो गया है। मलप्पुरम की एक मस्जिद कमिटी ने लोगों से मुस्लिम लड़की के पिता और परिवार का बहिष्कार करने का फरमान जारी कर दिया है। लड़की के पिता ने अपनी बेटी को एक ईसाई से शादी करने की अनुमति दी थी।

लड़की के पिता के खिलाफ 19 अक्टूबर को मस्जिद कमेटी ने सर्कुलर जारी किया था। इस सर्कुलर में फरमान सुनाया गया था कि कमेटी का कोई भी सदस्य उनके परिवार की मदद ना करे। अपने पिता की सहमति से बेटी जसीला की शादी टिस्को टोमी के साथ हुई थी। इसी महीने 18 अक्टूबर को दोनों ने अपने विवाह का पंजीकरण भी कराया था।

इसी के बाद मलप्पुरम की मस्जिद कमिटी ने यह आदेश चस्पा किया। इस फरमान में कहा गया है कि कि कोई भी मुस्लिम परिवार से संबंध न रखे और सामूहिक रूप से उनका बहिष्कार किया जाए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply