Latestराष्ट्रीय

बेटी को दी प्यार करने की खौफनाक सजा, सरेआम काट दिए हाथ, हालात गंभीर

नेशनल डेस्क: दलित दामाद की बेरहमी से हत्या के मामले ने जहां पूरे देेश को झकझोर कर रख ​दिया तो वहीं तेलंगाना से ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। झूठी शान की खातिर एक ससुर ने अपनी बेटी और दामाद पर बीच सड़क हमला कर दिया। लड़की का कसूर केवल इतना था कि उसने दलित युवक से शादी कर ली थी।
जानकारी के अनुसार, माधवी (22) और बी.संदीप (22) पांच साल से रिलेशनशिप में थे,

 

जिसके बाद 12 सितंबर को उन दोनों ने शादी रचा ली। लड़की का पिता मनोहर शेट्टी इस शादी से नाराज था। उसने बहाने से अपनी बेटी और दामाद को मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान शेट्टी ने हंसिए से नवदीप पर हमला कर दिया। जब माधवी ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसके पिता ने उस पर भी हमला कर दिया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

hamala

इस घटना की वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पिता अपनी बेटी और दामाद पर हमला करता दिखाई दे रहा है। एसीपी विजय कुमार ने बताया कि शेट्टी ने संदीप को फोन किया और कहा कि उसे अपनी बेटी की बहुत याद आ रही है। उसने उन दोनों को एसआर नगर में एक ऑटोमोबाइल शोरूम के पास बुलाया, जहां उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार दंपत्ति ने 12 सितंबर को शादी करने के बाद एसआर नगर थाने जाकर मदद की गुहार भी लगाई थी। हमले के बाद से ही आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Back to top button