Latest

टला बडा हादसा: सिर्फ 200 फुट की से टकराते बचे दो विमान

बेंगलुरु। बेंगलुरु में मंगलवार को एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। शहर के आसमान में इंडिगो एयरलाइंस के दो विमान बेहद करीब आ गए थे। इसका खुलासा हाल में हुआ है। जानकारी के अनुसार कोयंबटूर से हैदराबाद जा रहा विमान आसमान में बेंगलुरु-कोच्ची फ्लाइट के बेहद करीब आ गया था। दोनों एक-दूसरे से 4 मील की दूरी पर थे वहीं वर्टिकली सिर्फ 200 फुट की दूरी पर थे। अगर कुछ सेकंड्स की देर और हो जाती तो कई जाने जा सकती थीं।

इंडिगो द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि हमारे दो विमानों को लेकर टीसीएएस सिस्टम ट्रिगर हुआ था। टीसीएएस का मतलब ट्रैफिक कॉलुजन एवॉइडेंस सिस्टम है जो किसी संभावित टक्कर को महसूस करते हुए वॉर्निंग जारी करता है जिसे सुनकर पायलट प्रतिक्रिया देते हैं। अगर पायलट कोई प्रतिक्रिया नहीं देता है तो सिस्टम खुद-ब-खुद विमानों को दूर कर देता है।

बयान में आगे कहा गया है कि नॉर्मल प्रक्रिया के तहत रेग्युलेटर को सूचना कर दी गई है।

Leave a Reply

Back to top button