Tuesday, May 26, 2026
Latest:
Latest

बीजेपी विधायक सुरेन्द्र पटवा को चेक बाउंस मामले में सजा

पूर्व मंत्री और भोजपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र पटवा (BJP MLA Surendra Patwa )को चेक बाउंस के दो मामलों में एमपी-एमएलए की अदालत ने छह-छह महीने की सजा समेत चेक राशि का डेढ़ गुना बतौर क्षतिपूर्ति के तौर पर चुकाने की सजा सुनाई है। याचिकाकर्ता के वकील ने इस मामले में कहा कि साल 2017 में तत्कालीन मंत्री और अब विधायक सुरेन्द्र पटवा ने इंदौर निवासी प्रकाश सहसित्तल से 12 लाख रुपए और उनकी पत्नी मीनाक्षी सहसित्तल से 8 लाख रुपए उधार लिए थे। इसके बदले उन्होंने दोनों को चेक दिए थे। लेकिन ये चेक जब दंपती ने खाते में डाले तो वे बाउंस हो गए। कई बार मांगने पर भी जब पटवा ने राशि नहीं लौटाई तो दंपती ने कोर्ट में केस कर दिया था। इसके बाद कोर्ट ने पटवा को सजा सुनाते हुए मूल रकम का डेढ़ गुना क्षतिपूर्ति की राशि देने के लिए कहा है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply