Site icon Yashbharat.com

ट्रेन के सफर में थम गया जिंदगी का सफर, संघमित्रा एक्सप्रेस की घटना

images 69

जबलपुर  जिंदगी कहां साथ छोड़ दे किसी को नहीं पता। बैंगलुरू से चल कर बक्सर जाने वाली संघमित्रा एक्सप्रेस के एससी 3 में एक युवक की मौत हो गई ।  जीआरपी द्वारा जबलपुर में उतारने के बाद प्रारंभिक कार्रवाई के उपरांत पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया गया।

मृतक के पास आधार कार्ड ,एक मोबाइल,1100 रूपये नगद एवं एक बैग मिला है। जिसके आधार पर उसके परिजनों को इस घटना की सूचना दी गई है। इस संबंध में जीआरपी ने बताया कि बक्सर निवासी 22 वर्षीय चंदन सिंह गाड़ी संख्या 12295 संघमित्रा एक्सप्रेस के एसी 3 में बक्सर की यात्रा कर रहा था रास्ते में रात को उसका अचानक स्वास्थ बिगड़ गया और कुछ देर के बाद उसकी मौत हो गई। कोच में सवार अन्य यात्रियों द्वारा इसकी सूचना कंट्रोल को दी गई सूचना के आधार डिप्टी एसएस द्वारा जीआरपी को मेमो दिया गया जिसके आधार पर उक्त गाड़ी जबलपुर आते ही कोच से शव को उतराने के बाद उसका पंचनामा तैयार कर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया गया है।

Exit mobile version