katni

बीएसएनएल कर्मियो की हड़ताल से कामकाज ठप

कटनी। बीएसएनएल कर्मचारी की सभी यूनियन एवं एसोसिएशन द्वारा दो दिवसीय हड़ताल आज से प्रारंभ हो गई। कर्मचारियों की इस हड़ताल में दो प्रमुख मांगे हैं

दफ्तर के बाहर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

जिनमें तीसरा वेतन संशोधन 1 जनवरी 2017 से 15 प्रतिशत फिटमेंट और सभी भत्तों के संशोधन के साथ दूसरे पीआरसी के बकाया मुद्दो को हल करने तथा सहायक टॉवर कंपनी का गठन बंद करने की मांगे प्रमुख हैं। आज सुबह बीएसएनएल के सभी कर्मचारी बरगंवा स्थित दफ्तर के सामने एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। इस दौरान सचिव आर बी पटेल, एन एफ टी सचिव मोबीन खान, अध्यक्ष प्रहलाद यादव, एम्पलाइज यूनियन के सचिव ओ पी भटनागर, अध्यक्ष ओ पी चक्रवर्ती, संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी हड़ताल में शामिल रहे। दिन भर हड़ताल के चलते बीएसएनएल के कामकाज में रूकावट आई और ग्राहक परेशान होते रहे। यह हड़ताल कल भी जारी रहेगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply