Site icon Yashbharat.com

बिहार चुनाव 2020: पहले चरण का मतदान जारी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मतदान किया

Gaya 1

पटना। विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 71 सीटों के लिए मतदान जारी है। इस दौरान दो करोड़ 14 लाख छह हजार 96 मतदाता 1066 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसमें 952 पुरुष तथा 114 महिला प्रत्याशी हैं। औरंगाबाद के ढिबरा इलाके में दो IED बरामद किया गया। सीआरपीएफ की बम निरोधक टीम के द्वारा दोनों बम को डिफ्यूज किया गया।

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देश का सख्ती से पालन किया जा रहा है। पहले चरण में मतदान के लिए 31 हजार 380 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

जिन सीटों पर 16 से अधिक प्रत्याशी हैं, वहां दो-दो बैलेट यूनिट की व्यवस्था है। इस चरण में 41 हजार 689 बैलेट यूनिट का उपयोग होगा। कोरोना संक्रमित या मानक से अधिक तापमान वाले मतदाताओं को अंतिम घंटे में मतदान करना का मौका मिलेगा।

LIVE Bihar Assembly Election 2020 First Phase Voting

– बिहार: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में लखीसराय के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। गिरिराज सिंह ने बताया, ‘मशीन खराब हो गई थी, इंतजार करना पड़ा लेकिन एक मतदाता के नाते मेरा निश्चय दृढ़ था कि बिना मतदान किए यहां से नहीं जाऊंगा।’

– आरा के एक मतदान केंद्र पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान चल रहे हैं। कोरोना महामारी में हो रहे इस चुनाव में मतदान केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के इंतजाम किए गए हैं।

Exit mobile version