Site icon YASHBHARAT.COM

बिहार के समस्तीपुर में भीड़ ने फूंकी 20 गाड़ियां, पुलिस फायरिंग में एक की मौत

images 14

समस्तीपुर। दवा दुकानदार की हत्या के विरोध में शुक्रवार की सुबह से लोग सड़क पर उतर आए हैं और हंगामा मचाया। इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने एनएच 28 को जाम कर दिया। उसके बाद लोगों ने थाने पर हमला कर दिया। लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई राउंड फायरिंग करनी पड़ी, जिसके बाद से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

आक्रोशित लोगों ने पुलिस फायरिंग के बाद थाने के बाहर लगे पुलिस वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया और पुलिस पर पथराव किया है। जब थाने से निकलकर पुलिस वालों ने लोगों को समझाने की कोशिश की तो लोगों ने पुलिसवालों की जमकर पिटाई कर दी।

मजबूरीवश पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी जिसमें एक व्यक्ति को गोली लग गई। इसके बाद लोगों का गुस्सा और भड़क गया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आक्रोशित लोगों को देखते हुए पुलिस ने अपनी सुरक्षा के लिए अन्य थानों को भी जानकारी दे दी है। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कई वरिष्ठ अधिकारी वहां पहुंच चुके हैं।

Exit mobile version