Site icon Yashbharat.com

बिरूहली एवं विजयराघवगढ़ में आयोजित होगा प्रतिभाशाली युवा सम्मान समारोह

sanjay pathak

कटनी। प्रदेश शासन के राज्यमंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक ने एक बार फिर अविस्मरणीय मिशाल पेश की है।

उनके मार्गदर्शन में विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रतिभाशाली युवा सम्मान समारोह 2018में उनकी प्रतिभाओं के लिए पुरूस्कृत किया जावेगा।

संजय पाठक फ्रेेंडस ग्रुप के संयोजक यश पाठक के नेतृत्व यह प्रतिभाशाली युवा सम्मान समारोह 3 जुलाई को बिरूहली में एवं 5 जुलाई को विजयराघवगढ़ क्षेत्र में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया है।

समारोह में युवा प्रतिभाओं का सम्मान एवं प्रश्न मंच क्विज कांन्टेस्ट का आयेाजन भी किया गया है। विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन स्तर पर आयोजित इस सम्मान सम्मान समारोह में विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं का ना-सिर्फ सम्मान किया जायेगा बरन अन्य छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाले इस कार्यक्रम में अपने आकर्षक पुरूस्कारों से नवाजा जाएगा। जिले के युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत यश पाठक ने बतलाया कि युवाओं के शिक्षा के क्षेत्र में शीर्ष तक पहुंचाने और सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिनमें विजेताओं को लैपटॉप, मोबाईल, विदेश भ्रमण सहित अन्य आकर्षक पुरूस्कार प्रदान किये जायेंगे। विशेष आकर्षण डीजे प्रेजेटेशन विथ लाईव कांसर्ट म्यूजिकंल हंगाम रहेगा। युवाओं के लिए युवा के साथ आईये बढ़ाये कदम चले साथ-साथ के साथ विजयराघवगढ़ के युवाओं को उक्त दोनों ही कार्यक्रमों में पधारने का अनुरोध संजय पाठक फें्रडस ग्रुप द्वारा किया गया है।

Exit mobile version