Site icon Yashbharat.com

बिना लाइसेंस दवाई बेचने वाले 12 संस्थानों के खिलाफ अभियोजन की अनुमति, कटनी का ये अस्पताल भी शामिल

Medication Pills and Capsules

Pharmaceuticals Medication

भोपाल। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा भोपाल सहित प्रदेश के कईं जिलों के बिना लायसेंस के औषधि विक्रय करने वाले 12 संस्थानों के विरूद्ध अभियोजन दायर करने की अनुमति प्रदान की गई है। भोपाल में मुकेश कुमार थरानी प्रोपराइटर मेसर्स ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर्स 15 ई फर्स्ट फलोर जे.के.बिल्डिंग दवा बाजार हमीदिया रोड,भोपाल के विरूद्ध अभियोजन दायर करने की अनुमति प्रदान की गई है।
प्रदेश में अन्य जिलों में जिन संस्थानों के खिलाफ अभियोजन की अनुमति दी गई है उनमें कटनी में डॉ. पकंज गुप्ता, सुरेश कुमार गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता समस्त संचालक मोहनलाल गुप्ता मेमोरियल (एमजीएम) हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, कचहरी चौक कटनी शामिल हैं। इसी तरह ग्वालियर में मेसर्स मोदी नेत्र चिकित्सालय एवं प्रसूति गृह सुभाषगंज डबरा जिला ग्वालियर,

इंदौर में मेसर्स आप्टिमा हेल्प केयर, मेसर्स अमीना लाईफ साइंसेस प्रा. लि. इंदौर,

भिण्ड में धर्मेन्द्र सिंह कनौजिया आत्मज रामचंद कनौजिया, प्रोपराइटर मेसर्स कनौजिया मेडीकल स्टोर नया गांव भिण्ड,

गुना में श्रीमती प्रभावती शर्मा पत्नि स्व. हरप्रसाद शर्मा, शैलेश पाटनी आत्मज सूरजमल पाटनी मालिक मेसर्स एस.आर.फ्लोर मिल, 31 इंडस्ट्रीयल एरिया एबी रोड के समीप गुना,

शिवपुरी में मेसर्स संजय जनरल स्टोर प्रोपराइटर विपिन गोयल एबी रोड लुकवासा कोलारस जिला शिवपुरी,

अनूपपुर में मेसर्स विश्वास औषद्यालय बस स्टैंड के पास अनूपपुर एवं मालिक गौतम कुमार विश्वास पुत्र किरणचंद विश्वास वार्ड नं.6 सामतपुर जिला अनूपपुर,

श्योपुर में नरेश मीणा पुत्र श्री घनश्याम मीणा जिला श्योपुर तथा बालाघाट में श्रीराम कुमार नगपुरे आत्मज श्री रमेश कुमार नगपुरे वार्ड नं.20 खैरलाजी जिला बालाघाट शामिल हैं।

Exit mobile version