बिना मास्क, तथा सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करने वालों पर जबलपुर पुलिस सख्त
आशीष शुक्ला..
जबलपुर। रविवार को लाकडाउन तथा उससे पहले अनलॉक के दौरान मास्क नहीं लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जबलपुर पुलिस ने सख्ती दिखाई है।
जबलपुर में 31 घंटों के विराम पर दिनाॅक 22-08-2020 की रात्रि 10:00 बजे के पश्चात से आज दिनाॅक 23-08-2020 की रात्रि 10 बजे तक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के मार्ग निर्देशन में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने एवं लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने हेतु मास्क न लगाने वाले तथा सोशल डिस्टेंस का पालन न कर उल्लंघन करने वाले 2961 व्यक्तियों से 03 लाख 900 रूपये समन शुल्क वसूला गया।

