Site icon Yashbharat.com

बिना बुक कराये जा रहे आलू प्याज:सीआईवी टीम ने पकड़ा

देर रात स्टेशन मे कार्रवाही
जबलपुर नगर संवाददाता। ट्रेन में बिना बुक कराये आलू प्याज ले जानी वाली दो महिलाओं को बीती रात अपराध खुपिया शाखा की टीम ने पकड़ लिया यह महिलाये बिना बुक कराये सब्जी सरई ग्राम व्यौहारी ले जाने वाली थी कि इसी दौरान उक्त टीम को भनक लगते ही वह मौके पर पहुंची और दोनो महिलाओं के विरूद्ध कार्रवाई करते हुये 2600 रूपये किया गया उक्त कार्रवाई अपराध खुपिया शाखा की निरीक्षक अनुराधा मिश्रा,एएसआई पीपी पांन्डे,प्रा.आ.संजय गौतम एवं राकेश तिवारी द्वारा की गई। इस संबंध में अपराध खुपिया शाखा से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में टीम की गस्त चल रही थी इसी दौरान दो महिलायें बोरे एवं कार्टून में आलू,प्याज एवं मटर लेकर शक्तिपुंज एक्सप्रेस से बिना बुक कराये उक्त सामग्री ले जाती दिखाई दिखाई पड़ी जिन्हे बाद में उक्त टीम द्वारा सामान को अपने कब्जे मे लेने के बाद पार्सल आफिस लाने के बाद जब वजन कराया गया तो 4 क्विंटल पाया गया टीम ने 2600 रूपये जुर्माना वसूल किया गया। उल्लेखनीय है कि आरपीएफ आईजी एएन मिश्रा द्वारा अपराध खुपिया शाखा को कड़े निर्देश दिये जाने के बाद संबंधित टीम हरकत में आई और इस तरह की कार्रवाही की चलाई जा रही है।

Exit mobile version