Site icon Yashbharat.com

बिना ड्राइवर चल पड़ा रेल इंजन, फिल्मी स्टाइल में 13 किमी बाइक से पीछा कर रोका

indian railway Train Engine

कलबुर्गी के वाडी स्टेशन पर रेलवे की एक बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां पर एक इलैक्ट्रिक रेलवे इंजिन करीब 13 किलोमीटर तक बिना ड्राइवर के पटरी पर दौड़ा। इस घटना की जानकारी होने के बाद स्टेशन कर्मचारियों ने बहुत ही फिल्मी स्टाइल में इस इंजिन को रोका। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार चेन्नई से मुंबई मेल जिसमें यात्रियों वाली बोगी भी जुड़ी हुई थी, वह दोपहर के तीन बजे वाडी स्टेशन पर आकर रुकी। इलैक्ट्रिक लाइन वाडी स्टेशन पर खत्म हो जाती है और फिर वहां से सोलापुर के लिए उसमें डीजल इंजिन जोड़ दिया जाता है। हमेशा की तरह बुधवार को भी ऐसा ही किया गया इलैक्ट्रिक इंजिन को हटा कर डीजल इंजिन को यात्रियों की बोगी से जोड़ दिया गया और ट्रेन अपने सफर पर निकल पड़ी।

इलैक्ट्रिक इंजिन वहीं प्लैटफॉर्म नंबर 4 पर खड़ा रहा और करीब साढ़े तीन बजे लोको पायलट इंजिन से उतरा। खबर के मुताबिक चंद मिनटों के बाद ही इंजिन अपने आप पटरी पर चल पड़ा और लोको पायलट देखता रह गया। इसके बाद वाड़ी स्टेशन के अधिकारियो ने आगे वाले स्टेशन को सूचित कर सिग्नल और पटरियों को खाली करने के लिए कहा ताकि ट्रेन को रोका जा सके। इंजिन बहुत ही रफ्तार से पटरी पर दौड़ रहा था। वाडी स्टेशन के मैनेजर जेएन पारिस और लोको पायलट एक बाइक पर बैठे और इंजिन को रोकने के लिए निकल पड़े।

Exit mobile version