katni

बाड़ी के कुएं में उतराती मिली युवक की लाश

कटनी। बरही थाना अंतर्गत ग्राम करौंदीखुर्द में आज सुबह एक युवक का शव मकान के पीछे बाड़ी स्थित कुएं में उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। युवक शराब पीने का आदि था तथा शराब के नशे में उसका ग्रामीणों से विवाद होता रहता था।

बरही के करौंदीखुर्द गांव में घटना से सनसनी

उसके कुएं में कूदकर आत्महत्या की या फिर शराब के नशे में कुंए में गिरा। इन सभी सवालों का जबाब पुलिस की जांच में होगा। इस संबंध में हमारे बरही संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम करौंदीखुर्द निवासी 38 वर्षीय केसी उर्फ गनेशी पिता रघुनाथ काछी कलरात घर वापस नहीं लौटा था। परिजनों ने उसकी लाश आज सुबह मकान के पीछे बाड़ी में स्थित कुएं में उतराती देखी और फिर पुलिस को सूचना दी।

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं गांव में खबर फैलते ही भारी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया जाता है कि गनेशी शराब पीने का आदि था तथा शराब के नशे में उसका ग्रामीणों से विवाद भी होता रहता था। गनेशी किसी घटना का शिकार हुआ या फिर वह शराब के नशे में कुएं में गिरा अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाश को कुएं में बाहर निकलवाया और उसका शवपरीक्षण कराया। मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस को जांच आगें बढ़ाने गनेशी की पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।

Leave a Reply

Back to top button