बालाघाट में जलेबी की दुकान में लगी भीषण आग

बालाघाट। बालाघाट में एक जलेबी की दुकान में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है।

नगर में मेन रोड स्थित एक जलेबी दुकान में लगी आग की लपटों की चपेट आई बैग दुकान के गोदाम में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया है। गोदाम संचालक अवधेश जैन के मुताबिक त्योहार की तैयारी के चलते काफी माल बुलाया गया था, जो गोदाम में ही रखा था।

गोदाम में रखा माल और रिकॉर्ड सब जल गया है। करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। आग लगने की वजह का पता नहीं चल रहा है। शार्ट- सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना बुधवार की रात करीब 11.20 बजे की बताई गई है। सूचना मिलने पर दमकल अमला मौके पर पहुंचा, जिसने बड़ी मशक्कत के बाद रात करीब एक बजे आग पर काबू पाया।

आग बुझने तक कुछ नहीं बचा: गोदाम संचालक अवधेश जैन ने बताया कि उनके गोदाम में लगी आग इतनी भीषण थी कि जब तक आग बुझ पाती सब जलकर राख हो गया, गोदाम में कुछ भी नहीं बचा।

दुकान में आग लगने से मची अफरा-तफरी: बुधवार की देर रात हरियाणा जलेबी दुकान में लगी आग ने हड़कंप मचा दिया।आग लगने के बाद पूरे मार्केट में हड़कंप मच गया। सड़क पर जमा भीड़ के बीच आग की बढ़ती लपटों से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। आग की घटना से आसपास के दुकानदार और स्‍थानीय लोग दहशत में आ गए थे। आग फैलने का डर उन्‍हें सता रहा था। हालांकि आग पर काबूू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

Exit mobile version