बाबा अमरनाथ की पहली तस्वीर आई सामने, कर लें आप भी दर्शन
जम्मू। बाबा अमरनाथ की यात्रा शुरू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है और उससे पहले अमरनाथ गुफा में बने हिमलिंग की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को देखकर लगता है कि बाबा भोले इस बार अपने बड़े आकार में विराजमान हुए हैं और यात्रा खत्म होते तक भक्तों को उनके दर्शनों का लाभ मिलता रहेगा।
बता दें कि 1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है और उससे पहले पवित्र गुफा में हिमलिंग बनकर तैयार हो चुका है। बताया जा रहा है कि इस बार इसकी ऊंचाई 22-22 फुट है। यात्रा से पहले पाक सीमा और यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम अभी से कर दिए गए हैं ताकि यह यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।
46 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा एक जुलाई को अनंतनाग जिले के पारंपरिक पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले के छोटे बालटाल मार्ग से शुरू होगी और रक्षा बंधन के दिन यानि 15 अगस्त को इसका समापन होगा।
बाब बर्फानी की यात्रा शुरू होने से पहले सामने आई उनकी यह तस्वीर अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है और हर कोई पहले दर्शन कर खुद को धन्य मान रहा है।
बता दें कि 10 जुलाई 2017 को अमरनाथ यात्रा पर गए यात्रियों पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में जहां 7 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई थी वहीं 14 अन्य घायल हुए थे।