Thursday, May 21, 2026
Latest:
jabalpurमध्यप्रदेश

बात न करने से रुष्ट प्रेमी ने की नाबालिग की हत्या

जबलपुर। पनागर थानांतर्गत ग्राम तिलगवां में गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में बने मकान में रहने वाले छोटेलाल यादव की छोटी बेटी की सुंदरपुर के रहने वाले एक युवक ने नृशंस हत्या कर दी। आरोपी ने पहले तो उस पर बके से हमला किया और बाद में गर्दन दबा दी।

पहले बका से वार किया और फिर गर्दन दबाकर मौत के घाट उतारा

घटना करीब रात दस बजे की बतायी गयी है। हालांकि पुलिस ने रात में ही सरगर्मी से तलाश कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि आरोपी ने घर के अंदर घुसकर नाबालिग के साथ ही उसकी दो बहनों पर भी हमला किया।जिसमें एक बहन को गंभीर चोटे आयी थी और उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस घर ले गए हैं। ग्राम तिलगवां में हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है।
प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार ग्राम तिलगवां में गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में बने मकान में छोटेलाल यादव का परिवार रहता है। छोटेलाल यादव की तीन बेटियां हैं जिनमें सबसे छोटी बेटी 16 साल की थी बताया गया है कि सुंदरपुर के रहने वाले अमित पिता रामकृपाल बर्मन का खेत भी छोटे लाल यादव के खेत के आसपास था जिसके कारण अमित की जानपहचान नाबालिग किशोरी से हो गयी और अमित ने संबंध बढ़ाते हुए एक मोबाइल फोन भी खरीदकर उसे दिया था। जिसके जरिये अक्सर दोनों बातें किया करते थे।

लेकिन बाद में लड़की के पास मोबाइल देखकर उसके घरवालों ने पूछा कि यह मोबाइल तुम्हारे पास कहां से आया तो वह कोई जवाब नहीं दे पायी और उसने मोबाइल पर अमित से बात करना बंद कर दिया जिससे अमित उत्तेजित हो गया। बीती रात करीब दस बजे अमित छोटेलाल यादव के घर पहुंचा और साथ में बका लिए हुए था। उसने सो रहे परिवार के सदस्यों पर हमला करना शुरू कर दिया। जिससे एक बहन को चोट आयी जबकि जिस नाबालिग की हत्या हुई वह अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकलकर भागी जिसका पीछा करते हुए करीब एक किलोमीटर दूर अमित ने उस पर बका से हमला कर दिया। जिससे उसे चोटे तो आयीं इतने पर भी अमित का मन नहीं भरा तो उसने गर्दन दबाकर नाबालिग किशोरी की जान ले ली। इस घटना में एक बहन को सिर में चोट आयी थी जिसे उपचारके लिए मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय भिजवा दिया गया था।
पिता नहीं था घर में
उक्त घटना के संबंध में आज जब मृतिका के पिता छोटेलाल यादव से बात की गयी तो उसने रो रोकर अपनी व्यथा व्यक्त करते हुए बताया कि उसकी मती मारी गयी थी जो किसी कार्य से सुंदरपुर चला गया था ओर घर में तीन लड़कियों के अलावा छोटेलाल की पत्नी मौजूद थी जो बाहर सो रही थी जबकि तीनों बहनें घर के अंदर सो रहीं थीं। घटना की जानकारी लगते ही पनागर पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश तिवारी, सीएसपी कौशल सिंह, और पनागर थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए थे तथा प्रारंभिक जांच पड़ताल करने के उपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पीएम के लिए रवाना कर दिया था। जहां आज सुबह मृतिका का पीएम किया जा रहा है।
बात न करने से रुष्ट था अमित
इस संबंध में जानकारी देते हुए सीएसपी कौशल सिंह ने बताया कि पूर्व में अमित और मृतिका के बीच फोन पर बातचीत होती रहती थी लेकिन घरवालों के दबाव के चलते मृतिका ने अमित से बात करना बंद कर दिया। जिसके चलते अमित मृतिका से रुष्ट रहने लगा था ओर इसी को लेकर उसने इस घटना को अंजाम दे डाला। हालांकि पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी जल्द ही पुलिस के हाथ लग गया।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply