Site icon Yashbharat.com

बाढ़ अलर्ट: खतरे को देखते हुए यमुना पुल से ट्रेनों की आवाजाही बंद

flood

नई दिल्ली। राजधानी में यमुना में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के बाद प्रशासन सतर्क है। बाढ़ का अलर्ट जारी करने के साथ ही यमुना किनारे के इलाकों को खाली करवाया जा रहा है। हथनी कुंड से लगातार छोड़े जा रहे पानी से दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है और ऐसे में पानी पुराने लोहे के पुल के ठीक नीचे से गुजर रहा है।

हालात को देखते हुए रेलवे ने पुराने पुल से गुजरने वाली 27 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यह सभी पैसेंजर ट्रेन्स हैं वहीं 7 ट्रेनों को डाइवर्ट किया है। इंडियन रेलवे ने अपने बयान में कहा है कि यह ट्रेनें अस्थायी तौर पर रद्द की गई है।

हिमाचल से आ रहा पानी

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों से बहकर आ रहा पानी हरियाणा से यमुना नदी के रास्ते चार किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दिल्ली की तरफ बढ़ रहा है। हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से अभी तक छह लाख पांच हजार 949 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है।

Exit mobile version