Site icon Yashbharat.com

बाइकें आपस मेें टकराई:दो घायल एक गंभीर

333

जबलपुर नगर संवाददाता। बीती रात रांझी थाने के अंतर्गत व्हीकल मोंड़ पर दो बाइकें आपस में टकरा गई जिसमेंं तीन युवकों घायलद हो गये जिसमें से एक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है इस दुर्घटना की सूचना जैंसे ही आस पास के लोगों को लगी तो कुछ ही देर मे मौेके पर काफी भीड़ जमा हो गई किसी ने इस घटना की सूचना डायल 100 एवं 108 को दी गई उक्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची एम्बूंलेंस के चालक राजकुमार नामदेव एवं राम निवास यादव ने सभी घायलों को उपचार के लिये विक्टोरिया अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। इस संबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इद्रानगर निवासी गौरव गौरेला, नितिन बाल्मीक एवं सूरज सिंह मरावी रात को अलग अलग बाइकों में सवार होकर रांझी से इंद्रानगर की ओर जा रहे थे यह तीनों ज्यों ही व्हीकल मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि इनकी बाइकें आपस मे टकरा गई जिसमें गौरव गौरेला, नितिन बाल्मीक घायल हो गये वहीं सूरज सिंह के सिर एवं शरीर के अन्य अगों में गंभीर रूप से चोटें आई 108 द्वारा तीनों को उपचार के लिये विक्टोरिया अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया।
परिजनों को वापस किये पैसे
जानकारी के अनुसार सूरज बाल्मीक को सिर में अधिक चोटे आने के कारण वह बेहोशी हालत में हो गया जिसका पर्स नीचे गिर गया उक्त पर्स में घायल के 8 हजार रूपये रखे हुये थे जिसेे बाद में 108 के स्टाफ द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुये उसके परिजनों को वापस कर दिये गये।

Exit mobile version