#MP Vidhansabha Electionsमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

बहु‍चर्चित इंदौर सीट से पंकज संघवी को मिला टिकट

भोपाल। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने इंदौर लोकसभा सीट से पंकज संघवी को लोकसभा चुनाव के लिए अपना प्रत्‍याशी बनाया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर अभी अपना प्रत्‍याशी घोषित नहीं किया है।

पंकज संघवी के नाम की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने सभी 29 सीटों पर अपने प्रत्‍याशी घोषित कर दिए हैं। हालांकि पंकज इससे पहले किसी बड़े चुनाव में जीत दर्ज नहीं कर सके हैं।

उल्‍लेखनीय है कि लोकसभा अध्‍यक्ष सुमित्रा महाजन इंदौर लोकसभा सीट से लगातार आठ बार सांसद हैं। ताई के नाम से लोकप्रिय सांसद सुमित्रा महाजन इस बार पहले ही लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर चुकी हैं। वहीं इंदौर सीट पर मंत्री जीतू पटवारी का नाम भी चर्चाओं में चल रहा था। पंकज संघवी 15 साल पहले सुमित्रा महाजन के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं।

पंकज संघवी एक नजर में

1983 में पंकज संघवी पहली बार पार्षद का चुनाव जीते।
1998 में पार्टी ने लोकसभा चुनाव का टिकट दिया। तब सुमित्रा महाजन से 49 हजार 852 वोट से चुनाव हारे।

सुमित्रा महाजन को 440047 वोट और पंकज को 390195 वोट मिले थे।

Leave a Reply

Back to top button