jabalpur

बहन की आबरू बचाने वाले भाई से मारपीट

जबलपुर। संजीवनी नगर थाने में छेड़छाड़ की घटना सामने आई है जिसमें एक युवक के खिलाफ राजुल सिटी में रहने वाली एक युवती से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है आरोपी आयुष उर्फ बड्डू पटेल राजुल सिटी काम्पलेक्स के ही दूसरे माले पर रहता है वह कई दिनों से युवती का पीछा कर उसे परेशान किया करता था। रविवार को उसके हौसले इतने बुुुलंद हो गए कि काम से जा रही युवती का हाथ पकड़कर उसे े अपने घर के भीतर खींचने का प्रयास किया । आयुष पटेल की इस हरकत को लड़की के भाईयों ने देख लिया जिसके बाद विवाद शुुरू हो गया और नौबत हाथापाई तक आ गई। विवाद बढ़ता देख आयुष ने अपने साथियों को बुलाया और युवती के भाईयों को बुरी तरह पीट दिया जिनका गंभीर हालत के चलते एक निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
मामले को दबाने का प्रयास
पुुलिस राजनीतिक जुडाव के चलते आयुष को बचाने में लगी है। आरोपी के परिवार के लोगों का कहना है कि युुवती को आरोपी द्वारा बंधक बनाया गया था और उस पर जबरदस्ती संबंध बनाने का दबाव दिया जा रहा था परिवार के लोगों ने बताया कि उन्हें ये जानकारी लगी कि युवती आयुष पटेल के कब्जें में है तो वे उसके घर पहुंचे जहां युुवती भी उन्हें मिल गयी इसके बाद विवाद बढ़ता देख आयुष ने अपने साथियों को बुलाकर युवती सहित उसके भाईयों के साथ मारपीट कर दी। हालांकि पुलिस ने 354 का मामला दर्ज कर फरार आयुष की तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्र में दहशत का माहौल
आयुष के साथियों ने क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। इतना ही नहीं पीडि़त के वाहन को भी नहीं बख्शा गया और उस पर भी जमकर तोडफ़ोड़ की गई। घटना के बाद से राजुल सिटी के रहवासी भी सहमे हुए हैं।
इस मामलें में अपहरण का मामला दर्ज नहीं हुआ है मामला मारपीट और छेड़छाड़ का है जिसकी जांच की जा रही है।
-थाना प्रभारी संजीवनी नगर थाना

Leave a Reply

Back to top button