FEATURED

बस-ट्रक में जोरदार भिड़ंत, डेढ़ दर्जन यात्री घायल

देवास : भोपाल रोड पर जामगोद के पास रविवार शाम निजी बस और ट्रक में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें ड्राइवर की तरफ से बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन कई लोगों के घायल होने की खबर है।

18 19 232526000accident 1 ll

जानकारी के अनुसार 15 से अधिक यात्री जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए हैं, जिनमें से कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस देवास से नेवरी हाटपिपलिया जा रही थी। बताया जा रहा है बस कि रफ्तार काफी तेज थी। जिसके चलते चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हुआ।

Leave a Reply

Back to top button