Site icon Yashbharat.com

 बरेली में आग का कहर: 60 बीघा गेहूं की फसल जली, हाईवे पर चलती कार में लगी आग

बरेली में आग का कहर: 60 बीघा गेहूं की फसल जली, हाईवे पर चलती कार में लगी आग। उत्तर प्रदेश के Bareilly जिले में बढ़ती गर्मी के साथ आग की घटनाएं तेज हो गई हैं। शनिवार को हाफिजगंज इलाके में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने खेतों में भीषण आग लगा दी, जिससे करीब 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

बरेली में आग का कहर: 60 बीघा गेहूं की फसल जली, हाईवे पर चलती कार में लगी आग

बताया जा रहा है कि 132 केवी विद्युत लाइन से निकली चिंगारी सूखी फसल पर गिरी, जिसके बाद आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस हादसे में सद्दाम, चरन सिंह और गंगाशील नाम के किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने प्रशासन से नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।

उधर, फतेहगंज पश्चिमी इलाके में नेशनल हाईवे पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार परिवार बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार, संभल के सिरसी निवासी नदीम असगर अपनी पत्नी और एक साल के बच्चे के साथ शादी समारोह में जा रहे थे, तभी पिपरिया मोड़ के पास कार से धुआं निकलने लगा।

स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत कार रोककर परिवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने आग पर काबू पाया।

पुलिस के अनुसार, घटना के कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन किसानों और वाहन मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

Exit mobile version