Site icon Yashbharat.com

बरही सहकारी समिति के अध्यक्ष तिलक राज सिंह की सड़क हादसे में मृत्यु

accident

accident

कटनी। बरही थाना अंतर्गत एक सड़क हादसे में बरही सहकारी समिति के अध्यक्ष की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार केवलारी निवासी तिलक राज सिंह (57) करेला गांव गए थे। यहां से देर शाम बाइक पर सवार होकर वे अपने गांव लौट रहे थे।

इसी दौरान केवलारी के समीप ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version