katni

बरही में राहत भरी खबर, कोरोना संदिग्ध दोनों मैजिक चालको की रिपोर्ट निगेटिव

बरही, यशभारत। बरही के निवासियों के  लिए खबर राहत लेकर आई है गत दिनों कोरोना पॉजिटिव को सफर कराने वाले 2 मैजिक चालकों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।  बीएमओ डॉ राममणि पटेल के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनो मैजिक चालकों की रिपोर्ट निगेटिव आई है ।

आपको बता दें कि गत 18 मई को महाराष्ट्र के नासिक से आए 6 मजदूरो को बरही से मैजिक वाहन में बैठाकर बरही के 2 चालको ने उन्हें उमरिया जिले के म्हरोई व चिल्हारी-पनपथा छोड़ा था, जिनमे से एक मजदूर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके कांटेक्ट हिस्ट्री के आधार पर बरही के इन दोनों चालको को आज बरही के नायब तहसीलदार, थाना प्राभारी अंकित मिश्रा, बीएमओ डॉ राममणि पटेल व नगर परिषद अमला हरकत में आया और दोनों चालको को बरही स्थित रामावतार अग्रवाल के बारात घर मे बने क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है।

Back to top button