Site icon Yashbharat.com

बरही पहुँचे पूर्व सीएम शिवराज, भाजपाजनो से की सौजन्य मुलाकात

IMG 20191217 WA0035

बरही। मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान मंगलवार की रात करीब साढ़े 7 बजे बरही पहुँचे। स्थानीय रेस्ट हाउस में भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनके साथ नोरोत्तम मिश्रा, तथा नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भी साथ थे।

वही भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, कटनी महापौर शशांक श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी से संगठन के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बरही-खितौली सहित विजयराघवगढ़, कटनी, कैमोर से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुँचे हुए थे।

पूर्व मुख्यमंत्री श्री चौहान मैहर से सड़क मार्ग होते हुए बरही पहुँचे हुए थे। करीब 1 घंटा रुकने के उपरांत वे कटनी की ओर रवाना हो गए।

Exit mobile version