Site icon Yashbharat.com

बरही थाने के बाद अब कटनी नगर निगम को किया सील, कर्मचारी का बेटा है पॉजिटिव

images 99

कटनी। आईसीएमआर जबलपुर से कल सोमवार को मिली रिपोर्ट में सुधार न्यास कालोनी निवासी नगर निगम कर्मचारी के पुत्र के कोरोना से संक्रमित होने के बाद निगम कार्यालय को एक दिन के लिए बंद किया गया है।

निगम कार्यालय को सेनेटाइज भी किया जा रहा है, साथ ही कर्मचारी को होम क्वारन्टीन भी किया गया है।

आपको बता दें कि इससे पहले कल सोमवार को बरही थाने को सील कर पुलिस के दो दर्जन परिवारों को क्वारन्टीन किया गया था।

Exit mobile version