Site icon Yashbharat.com

बरही टीआई की दरियादिली गुजरात से बेटी का शव लाने की बूढ़े माता-पिता का आर्थिक मदद

yashbharatnew

बरही। गुजरात मे बेटी की मौत के बाद शव लाने के लिए बूढ़े-माँ-बाप के पास रुपए नही थे। पीड़ित वृद्ध मां-बाप ने बरही थाना पहुँचकर टीआई संदीप अयाची से मदद की गुहार लगाई। टीआई ने तत्काल 5 हजार रुपए की आर्थिक मदद की।

वृद्ध गुजरात पहुँचे, जिसके बाद बेटी का शव लाया गया, जिसका अंतिम संस्कार बरही के ग्राम कुआं में किया गया। पीड़ित बूढ़े माता-पिता ने बरही टीआई की इस दरियादिली के प्रति आभार ज्ञापित किया है।

यह मामला कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र के ग्राम कुआं का है। 70 वर्षीय दादी काछी की बेटी ने गुजरात मे फांसी लगा ली थी। दादी काछी व उसकी पत्नी बरही टीआई संदीप अयाची के पास शव लाने के लिए रुपए न होने की पीड़ा बताई।

मामले की नजाकत को भांपते हुए टीआई श्री अयाची ने ग्राम सरपंच से संपर्क करते हुए तत्काल 5000 रुपए की मदद की, जिसके बाद गुजरात से शव ग्राम कुआं लाया गया। पीड़ित काछी परिवार ने समाजसेवा के इस कार्य के लिए बरही टीआई के प्रति कृतज्ञता व्यक्त है।

Exit mobile version