Tuesday, May 26, 2026
katniमध्यप्रदेश

बरही के गोहावल में हृदय विदारक घटना करंट की चपेट में आई महिला के साथ 7 माह के मासूम की मौत

बरही/कटनी- कटनी जिले के बरही थानाक्षेत्र के ग्राम गोहावल में हृदय विदारक घटना हो गई। करंट की चपेट में आने से 27 वर्षीय महिला सहित उसके 7 माह के मासूम बच्चे की अकाल मौत हो गई।

यह घटना शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे घटित हुई। घटना का शिकार हुई ग्राम गोहावल निवासी सुरेश कोल की 27 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी व उसके 7 वर्षीय मासूम पुत्र मनु की मौत हो गई।

बताया गया है कि मृतिका दुग्धपान कराने के लिए अपने मासूम पुत्र को गोद मे बैठाए हुई थी, तभी उसने टेबल फैन चालू किया, जिसके करंट की चपेट में आने से माँ-बेटे की अकाल मौत हो गई।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम