कटनी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा आज कटनी जिले के बरही में पहुंची। बरही के मुख्य चौराहे में विशाल जन समूह को सम्बोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आप सभी से आशीर्वाद लेने आया हूँ।
आपके आशीर्वाद ने मुझे प्रदेश को उन्नत प्रदेश बनाने में हर क्षण सहयोग किया अब फिर से इसी तरह मुझ पर आशीर्वाद बनाये ताकि अधूरे काम को पूर्ण कर सकूं। उन्होंने कहा कि हर गरीब को शासकीय योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता हर वक्त सजग रहें। मुख्यमंत्री के साथ राज्यमन्त्री संजय पाठक साथ थे उन्होंने विजयराघवगढ़ विधान सभा से सम्बंधित एक मांग पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा जिस पर उन्होंने अधिकांश मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।
साथ मे यह भी कहा कि जो कार्य रह जाएंगे उन्हें अगले कार्यकाल में पूर्ण किया जाएगा इसी बहाने सीएम ने स्थानीय लोगों से यह भी पूछ लिया कि अगली बार भाजपा की सरकार बनाओगे कि नहीं। उपस्थित लोगों ने हाथ उठा कर फिर से भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
बरही की सभा मे भारी भीड़ दे उत्साहित मुख्यमंत्री ने यहां के विकास के लिए धन की कमी नहीं होने देने का भरोसा दिलाया। बरही के बाद मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा समाचार लिखे जाने तक सिंगोड़ी पहुंच रही थी। जगह जगह यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया जा रहा था।
मध्यप्रदेश की धरती से गरीबी हटा दूंगा-शिवराज
आगामी 4 वर्षो में प्रदेश में एक भी झोपड़े नही रहेंगे, गरीबो को जमीन के दुकड़े का मालिकाना हक मिलेगा, सभी के पक्के मकान बनेंगे, सस्ती बिजली से घर रोशन होंगे, स्कूल से कॉलेज तक की फीस सरकार देगी। उक्त उदबोधन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही नगर में पहुँची जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान उमड़े विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि किसान को उनके पसीने की पूरी कीमत मिलेगी, फसल लागत में 50 फीसदी जोड़कर समर्थन मूल्य घोषित होगा। कांग्रेस पर तंज कसते हुए सीएम शिवराज के कहा कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश से गरीबी हटाने का नारा दिया था, लेकिन गरीबी तो नही हटी, गरीबो को हटाने का कार्य किया गया। अब केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर स्तर पर गरीब, किसान, मजदूर के उत्थान के लिए गंभीरता से काम कर रही है, मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना, सरल बिजली, संबल योजना आदि के लाभ से सभी लाभान्वित हो रहे है, जिससे आगामी वर्षो में प्रदेश में गरीबी दूर हो जाएगी, खुशहाल मध्यप्रदेश का निर्माण होगा। उन्होंने कहा वास्तव में यह जनआशीर्वाद यात्रा बदलाव की योजना है।
बरही नगर की सीमा हरतला में यात्रा प्रवेश करते ही क्षेत्र के विद्यायक व राज्य सरकार के मंत्री संजय सत्येन्द्र पाठक, नगर परिषद अध्यक्ष सरस्वती तिवारी ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। महिलाओ ने कलश लेकर अगुवानी की। आतिशबाजी, ढोल-नगाड़ों के साथ फिर भाजपा, फिर शिवराज के नारे गूंज ऊठे।
हरतला से कार्यक्रम स्थल बस स्टैंड तक जगह-जंगल पुष्पवर्षा कर विजयनाथ शिवधाम बरही नगर में शिवराज का भव्य स्वागत करते हुए जनमानस ने आशीर्वाद दिया।

