बरही की बेटी दीपाली का CBSE 10वी में बेहतरीन प्रदर्शन

IMG 20180529 WA0331

बरही:-कटनी। जिले के बरही नगर के प्रतिष्ठित ठेकेदार व समाजसेवी प्रभाकर तिवारी-प्रभा तिवारी की होनहार बेटी दीपाली तिवारी (तनु )जो गैरतलाई डीएवी स्कूल की छात्रा है उसने कक्षा 10 में उम्दा प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में 95.8 प्रतिशत अंक अर्जित करते हुए न सिर्फ अपने स्कूल, बरही नगर व परिवार एवं जिले का नाम रोशन किया है।

IMG 20180529 WA0325

globaladv

इस उपलब्धि पर समाजसेवी विपिन सोनी,के आर दुबे,आर के गुर्दवान, हेतराम तिवारी, आनंद सराफ, प्रवीण त्रिवेदी डब्बू , प्रेमस्वरूप मिश्रा, कृष्णकुमार मिश्रा, रमाकांत मिश्रा, नरेंद्र सिंह बघेल, तुलसीराम सोनी, आनंद सोनी, शिक्षक राजेश तिवारी, सरोज दुबे, महेंद्र मिश्रा, पीयूष सर, पवन पांडेय, अमिता पांडेय, नीलिमा त्रिपाठी, श्रीलता खरे, संजुक्ता मिश्रा, एस के झा, धनराज सर, रजनीश दुबे, अधिवक्ता मनीष दुबे आदि ने उज्ज्वल भविष्य कि कामना करते हुए बधाई प्रेषित की है। दीपाली ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों एवं माता प्रभा तिवारी व पिता प्रभाकर तिवारी को दिया है।

IMG 20180529 WA0323
जिले की प्रतियोगिताओ में भी भारी पड़ी थी दीपाली
डीएवी स्कूल कुटेश्वर की छात्रा दीपाली ने पिछले दो साल से आयोजित हो रहे प्रतिभाशाली वाद-विवाद भाषण प्रतियोगिता में भी दो साल से प्रथम स्थान अर्जित करते हुए जिले भर के विद्यार्थियों पर भारी पड़ी थी। विगत वर्ष नोटबंदी व वर्तमान सत्र में स्वच्छता पर आयोजित प्रतियोगिता में दीपाली को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था, अब दीपाली ने 10वी के परीक्षा परिणाम में अव्वल स्थान अर्जित करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

Leave a Reply