Site icon Yashbharat.com

बदइंतजामी: पनागर डाकघर की व्यवस्था चरमराई, ग्राहक परेशान

IMG 20201123 WA0042

पनागर। उप डाकघर पनागर में वर्तमान में कोई भी कार्य कराने के लिए कई दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है लोग यहां काम लेकर आ रहे है तो काम नही हो पाने के कारण लौट रहे है उप डाकघर पर स्टाफ की कमी के कारण कोई भी कार्य समय पर नहीं हो पा रहा है।

पनागर उपडाकघर में दो लोगो को स्टाफ स्वीकृत है किन्तु विगत चार माह से एक ही कर्मचारी द्वारा कार्य लिया जा रहा है। जनता के कार्य के लिए कई दिनों का इंतजार करना पड़ता है।

ज्ञातव्य है कि पनागर उपडाकघर एक वितरण डाकघर होने के साथ साथ दर्जनों छोटे छोटे डाकघर है जिसमे सैकड़ों गांव का कार्य भी यही से जुड़ा हुआ है जिससे समय पर कार्य ना होने से लोगो मै आक्रोश रहता है और अंततः लोगो को अपना खाता यहां से बंद करने मजबूर होना पड़ता है जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान अलग झेलना पड़ता है।

इनका कहना

स्टाफ की समस्या विगत चार माह से बनी है।कई बार उच्च अधिकारियों को लिखित बताया जा चुका है । कर्मचारी उपलब्ध होते ही समय पर कार्य सुचारू रूप से संचालित होंगे।

जितेन्द्र कोष्टा
कार्यवाहक पोस्टमास्टर पनागर

Exit mobile version