कटनी। कोरोना संक्रमण से जिले में तीसरी मौत की खबर है।
जानकारी के मुताबिक ब्राह्मण समाज के नगर अध्यक्ष राजू शर्मा के अनुज शिवकांत शर्मा की धर्मपत्नी बसंत बिहार कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय श्रीमती कविता शर्मा भी कोरोना स़े जंग हार गई।
आज सुबह मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय जबलपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने बताया कि विगत 29 जून को महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया था।
उनकी हालत खराब होने के बाद दूसरे दिन उन्हें मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय रिफर किया गया था, जहां आज उन्होंने कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया।
जिले में यह तीसरी मौत है। इसके पहले मिशन चौक निवासी कांग्रेस नेता फिरोज अहमद और विजयराघवगढ़ क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य भुवनेश्वर दीक्षित गुड्डू की भी मौत हो चुकी है।
यह महज संयोग ही है कि कटनी से तीन मरीजों को जबलपुर रिफर किया गया है और तीनों की मौत हुई है, जबकि कटनी जिला चिकित्सालय अब तक 12 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

