Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर : कटनी में लोको पायलट दंपति व वॉल पुट्टी का इंजीनियर मिले कोरोना पॉजीटिव, 36 पहुंचा आंकड़ा

yashbharatnews

कटनी। जिले में कोरोना संक्रमण से आज तीन नए मरीज मिले हैं। इस तरह जिले में कुल 36 केस हो गए हैं।

सीएमएचओ डॉ. एस के निगम ने बताया कि एनकेजे के नयागांव निवासी रेलवे में लोको पायलट, उसकी पत्नी और बड़वारा के लखाखेरा में जे के वॉल पुट्टी में कार्यरत एक इंजीनियर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

लोको पायलट और उसकी पत्नी विगत एक जुलाई को शादी में शामिल होने के लिए रीवा गए थे और वहां से 7 जुलाई को वापस लौटने के बाद 11 जुलाई को इनके सेम्पल लेकर आईसीएमआर जबलपुर भेजा गया था।

कल रात मिली रिपोर्ट में इनके पॉजीटिव होने की पुष्टि हुई है। इसी तरह बड़वारा से एक व्यक्ति का सेम्पल लिया गया था, जो संक्रमित पाया गया है।

यह व्यक्ति जे के वॉल पुट्टी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। तीनों नए मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया है। विद्युत लोको शेड में कार्यरत दो कर्मचारियों की आईसीएमआर से पॉजीटिव होने की पुष्टि हो गई है।

Exit mobile version