Site icon Yashbharat.com

बड़ी खबर: कटनी में लॉकडाउन के बीच फिर कोरोना विस्फोट, 120 नए पॉजीटिव, 212 सेम्पल की रिपोर्ट मिली

23 03 2021 23kat7

कटनी में लॉकडाउन के बीच फिर कोरोना विस्फोट हुआ 120 नए पॉजीटिव 212 सेम्पल की रिपोर्ट में आये।
कटनी। कटनी जिले में आज से 7 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। आज लॉकडाउन का पहला दिन है, इसी बीच 7 और 8 अपै्रल को लिए गए 212 सेम्पल की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली है, जिसमे 120 नए पॉजीटिव केस सामने आए हैं। रिपोर्ट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में चिंता का वातावरण देखा जा रहा है।

अस्पताल में न तो बेड हैं और न ही इतने संसाधन की पॉजीटिव मरीजों को भर्ती करते हुए इलाज किया जा सके, इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा विगत 7 और 8 अप्रैल को 212 सेम्पल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज जबलपुर भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट आज दोपहर मिली है। जिसमे 120 लोगो में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

इसके अलावा कल रात रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में 30 और मेडिकल कॉलेज जबलपुर से मिली पेंडिंग सेम्पल की रिपोर्ट में 13 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में पगरा अमानगंज निवासी 36 वर्षीय महिला, हनुमान गंज निवासी 46 वर्षीय पुरूष, पन्ना मोड़ निवासी 31 वर्षीय युवक, महाराणा प्रताप वार्ड निवासी 33 वर्षीय युवती, 39 वर्षीय पुरूष, जालपा वार्ड निवासी 61 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय युवक, कन्हवारा निवासी 25 वर्षीय युवक, 60 वर्षीय पुरूष, 70 वर्षीय पुरूष, डिस्ट्रिक्ट जेल निवासी 20 वर्षीय युवक, 19 वर्षीय युवक, कटनी निवासी 47 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय पुरूष कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसी तरह 7 अप्रैल को लिए गए सेम्पल की रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज जबलपुर से कल रात मिली, जिसमे 13 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जिसमे कैमोर निवासी 42 वर्षीय पुरूष, 43 वर्षीय पुरूष, 44 वर्षीय पुरूष, कलेहरा निवासी 28 वर्षीय युवक, जटवारा खुर्द निवासी 28 वर्षीय युवक, कुदरेही निवासी 26 वर्षीय युवक, खखरा पटना बहोरीबंद निवासी 52 वर्षीय पुरूष, बाकल बहोरीबंद निवासी 38 वर्षीय पुरूष, 69 वर्षीय महिला, 4 वर्षीय बालक, 36 वर्षीय महिला, बरही निवासी 35 वर्षीय पुरूष, कैमोर निवासी 32 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इस तरह पिछले 24 घंटे में कुल 247 नए पॉजीटिव केस सामने आए हैं।

Posted by Ashish Raikwar

Exit mobile version