मध्यप्रदेश

बड़वानी में दो ट्रकों के बीच टक्कर, ड्राइवरों की मौत

बड़वानी। बड़वानी में आज सुबह दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों ट्रकों के ड्राइवर की मौत हो गई। एक ट्रक महाराष्ट्र से गन्ना भरकर बड़वानी की तरफ आ रहा था। वहीं दूसरा ट्रक बड़वानी से पलसूद जा रहा था। इसी दौरान दोनों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में मारा गया एक ट्रक ड्राइवर अलीराजपुर का रहने वाला था।

Leave a Reply

Back to top button