बच्चों की देखभाल के लिये 730 दिन की चाइल्ड केयर लीव मिली
रेलवे मजदूर संघ का संघर्ष रंग लाया
जबलपुर नगर संवाददाता। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन तथा वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के लंबे संघर्ष के बाद महिला कर्मचारियों को बच्चों की देखभाल के लिए 730 दिन की चाइल्ड केयर लीव दिलवाने में सफलता मिली थी। इसके बाद से ही एनएफ आईआर व डब्ल्यूसीआरएमएस लगातार पुरुष कर्मचारियों को भी चाइल्ड केयर लीव देने की मांग करते रहे। मजदूर संघ के जनरल सेक्रेट्री अशोक शर्मा और कार्यकारी महामंत्री सतीश कुमार ने बताया कि एनएफ आईआर के वर्किंग प्रेसीडेंट और डब्ल्यूसीआरएमएस के अध्यक्ष डॉ.आरपी भटनागर ने पुरूष कर्मचारियों को भी अपने बच्चों की देखभाल के लिए चाइल्ड केयर लीव देने की मांग की थी जिस पर भारत सरकार ने अपने राजपत्र में एकल पुरूष कर्मचारियों को भी चाइल्ड केयर लीव देने का आदेश जारी किया है। इससे अब सिंगल मेल एम्पलाइज को भी 730 दिन की चाइल्ड केयर लीव मिल सकेगी। उक्त लीव अनमैरिडए तलाकशुदा और विधुर कर्मचारियों को उनके बच्चों की देखभाल के लिए मिलेगी। इसके अतिरिक्त लीव में कई संशोधन प्रकाशित राजपत्र में किए गए हैं। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के जबलपुर डिवीजन के अध्यक्ष एसएन शुक्लाए डिवीजनल सेक्रेट्री डीपी अग्रवाल सविता त्रिपाठी एसके वर्मा अवधेश तिवारी शेख फरीद विष्णुदेव शाह राकेश सिंह एसके श्रीवास्तव सुनील टेकचंदानी एसआर बाउरी केके साहू आदि ने उक्त निर्णय पर हर्ष व्यक्त किया है।
————————








