बंगाल में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष की कार पर हमला लोकतंत्र की हत्‍या का प्रयास : CM शि‍वराज

n2353823040f3214fc4ebeaabaa0963ea5f44886b077b6e6e3e1ca19cd03dc1239203a38f0

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शि‍वराज स‍िंंह चौहान ने बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की कार पर हमले को लोकतंत्र की हत्‍या का प्रयास बताया है।

अपनी प्रतिक्रिया में श‍िवराज ने कहा क‍ि यह कायराना हमला है। ममता दीदी ने बंगाल में जेपी नड्डाजी की कार पर हमला करवाया । पत्‍थर फ‍िंंकवाए । पत्‍थर नड्डाजी पर नहीं लोकतंत्र पर फेंका गया। यह लोकतंत्र की हत्‍या का प्रयास है ज‍िसे बंगाल की जनता सहन नहीं करेगी।

उन्‍होंने कहा क‍ि नड्डाजी की गाड़ी पर फेंका गया पत्‍थर बंगाल में टीएमसी के कफन में अंतिम कील साबित होगा। न बंगाल न देश यह हमला बर्दाश्‍त करेगा। डरी हुई ममता बनर्जी पराजय के भय से आज भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष की गाड़ी पर पत्‍थर फ‍िंंकवा रही है।

इसे भी पढ़ें-  MP Government Holiday Calendar 2027: मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को मिलेंगी 121 छुट्टियां, मार्च में 2 CL लेकर बना सकेंगे 9 दिन का लंबा वीकेंड
हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श